गोरखपुर के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र सुधीर दोपहर 1:30 बजे कॉलेज के मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान चार बदमाश पहुंचे। सुधीर को देखते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली सुधीर के गले को चीरती हुई निकल गई। वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलेज के छात्र दौड़ पड़े। भीड़ देख आरोपी तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। वारदात के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घरवाले भी पहुंच गए। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। गुस्साई भीड़ ने आरोपी छोटू के घर पर हमला कर दिया। उसकी मां और परिजनों को पकड़कर पीटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। फिलहाल…
Read More
गोरखपुर के कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की हत्या:SSP के पैरों में गिरी मां, रोते हुए बोली
