गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइट क्लब ‘Birch By Romeo Lane’ में शनिवार रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग डांस फ्लोर से शुरू हुई। हादसे के समय क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे और ‘Bollywood Banger Night’ चल रही थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें बेली डांसर महबूबा-ओ-महबूबा पर डांस करते दिख रही है। इस दौरान क्लब की छत से कांच के बड़े टुकड़े टूटकर नीचे गिरने लगे। कुछ ही सेकंड बाद आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। लपटें देख लोग घबरा गए और महिला डांसर ने भी तुरंत डांस रोक दिया। जांच में सामने आया है कि क्लब की एंट्री संकरी होने के चलते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। वहीं…
Read More