भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने रविवार (7 अप्रैल) को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन इंचार्ज को सिर्फ अपनी राज्यसभा सीट की चिंता है। जिसने कभी क्लास मॉनिटर का चुनाव नहीं लड़ा, वह 30 साल से कांग्रेस का घोषणा पत्र बना रहा है। 4 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन करने वाले गौरव वल्लभ ने कहा- जब मैं कॉलेज में था तब वे प्रवक्ता के तौर पर टीवी पर पार्टी को डिफेंड करते थे। आज वे कम्युनिकेशन इंचार्ज है। अगर उनके बनाए मेनिफेस्टों में कुछ अच्छा होता तो पार्टी महज 52 सीटों पर नहीं सिमटती। गौरव बोले- कांग्रेस नए लीडर्स को तरजीह नहीं देती
गौरव वल्लभ ने कहा- कांग्रेस ने जिन कैंडिडेट्स को टिकट दिया है उनमें से कुछ को तो ये भी नहीं पता कि उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग स्टेट है। वे कन्फ्यूज हो जाते हैं। ये तो पार्टी का लेवल है। मैंने सोचा था कि कांग्रेस नए लीडर्स और नए आईडिया को तरजीह देगी। यही सोचकर मैंने कांग्रेस जॉइन की थी…
Read More
गौरव वल्लभ बोले-जयराम रमेश को सिर्फ राज्यसभा की चिंता:जिसने क्लास मॉनिटर का चुनाव नहीं लड़ा, वो 30 साल से कांग्रेस का घोषणा पत्र बना रहा
