हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर नौलखा बाईपास के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के चलते तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे वाहनों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के सुरक्षा एयरबैग भी खुल गए। यह हादसा 7 जनवरी की शाम का है। इस हादसे का डैश कैम वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। वीडियो में टक्कर के तुरंत बाद गाड़ियों में सवार महिलाएं और बच्चों में चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जनहानि नहीं…
Read More
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर 3 कारों में टक्कर:डैशकैम में हादसा रिकॉर्ड, तेज रफ्तार से दौड़ रही थी गाड़ियां, यात्री सुरक्षित
