भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का दूसरा मैच कल चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह मैच चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने बनाया है। अभी तक सारे मैच PCA के मोहाली स्टेडियम में होते थे लेकिन इस सीजन से नए स्टेडियम में सारे मैच होंगे। मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मैच होगा। इसे लेकर चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पंजाब पुलिस के एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने शुक्रवार को खुद स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी पिछले कई दिनों से नए स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है। 26 साल के पंत तकरीबन 15 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। 30 सितंबर 2022 को देहरादून जाते समय हुए जबर्दस्त एक्सीडेंट में उनकी जान बड़ी मुश्किल से बच पाई। लगभग सालभर से वह BCCI के रिहैब प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु और दूसरी जगह रिकवरी कर रहे थे और अब फिट होकर मैदान पर लौटने को तैयार हैं। ऋषभ पंत के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 98 मैचों में 2838 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है। पुलिस ने जारी किया रूट प्लान चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने मुल्लांपुर में होने वाले IPL मैच को लेकर रूट प्लान जारी कर दिया है। इस रूट प्लान के अनुसार ओमेक्स सिटी…
Read More
चंडीगढ़ में कल IPL में भिड़ेंगी दिल्ली-पंजाब की टीमें:मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में होगा मैच, डेढ़ साल बाद मैदान में दिखेंगे ऋषभ पंत
