क्या आपने चांदी की चटनी के बारे में सुना है? ये चटनी राजस्थान के राजा-महाराजा खाया करते थे। उनके खानसामे (रसोइया) इस चटनी को चांदी के बर्तन में रखते थे। सोने और चांदी के भस्म से बनने वाली इस चटनी की एक कटोरी की कीमत 60 हजार रुपए है। बीकानेर की चारू सोनी ने जब इस चटनी को मेन्यू में शामिल कर ‘मास्टर शेफ इंडिया’ शो में शिल्पा शेट्टी को दिखाया तो वो चौंक गई। उन्हें इसका आइडिया एक वैद्यजी ने दिया था। इसके बाद चारू ने चांदी की चटनी बनानी शुरू की। चारू आज जयपुर के सिटी पैलेस में बतौर शेफ काम कर रही हैं। उन्हें शादी के बाद आटा गूंथना तक नहीं आता था। उनके पति ने उन्हें रसोई का काम सिखाया। चारू के हाथ का खाना खाकर करिश्मा कपूर भावुक हो गई थीं तो चंकी पांडे ने बेटी अनन्या कपूर की शादी में खाना बनाने का ऑफर दिया था। टिफिन गोठ से मिला आइडिया बीकानेर के रांगड़ी चौक की रहने वाली चारू सोनी के ज्वेलर पति ललित सोनी कहते हैं- 5 जुलाई 1998 में मेरी शादी चारू के साथ हुई थी। चारू को खाना बनाना नहीं आता था। हालांकि…
Read More