उत्तराखंड से लगी भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने चीन निर्मित थर्मल कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये कैमरे भारतीय सीमा के भीतर करीब 10 किलोमीटर तक की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। इतना ही नहीं, इन कैमरों के संचालन के लिए चीन के इंटरनेट नेटवर्क का इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में भारतीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशील सूचनाएं चीन तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। उत्तराखंड में भारत और नेपाल के बीच करीब 275 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। सीमा की सुरक्षा भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल की ओर से आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जिम्मे है। पिछले कुछ वर्षों में नेपाल ने सीमा क्षेत्र में अपनी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत किया है। इसी क्रम में गड्ढा चौकी से लेकर कालापानी तक नई बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) विकसित की जा रही हैं…
Read More
चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रखेगा नेपाल:चीन के इंटरनेट नेटवर्क का भी करेगा इस्तेमाल; 10KM अंदर तक की एक्टिविटीज होंगी रिकॉर्ड
