भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच होगा। इस मैच पर ₹5,000 करोड़ तक का सट्टा लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह सट्टेबाजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के जरिए हो रही है। इसमें दाऊद इब्राहिम के D कंपनी के शामिल होने की भी आशंका जताई गई है। भारत अंतरराष्ट्रीय बुकीज की फेवरेट टीम है। दुबई में हर बड़े मैच के दौरान दुनियाभर के बड़े सटोरिए इकट्ठा होते हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फाइनल से पहले पांच बड़े सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी सेमीफाइनल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। पूछताछ के बाद जांच दुबई तक पहुंच गई है। पहली गिरफ्तारी परवीन कोचर और संजय कुमार नाम के दो बुकी की हुई। यह दोनों भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर सट्टा लगाते रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप और फोन जब्त किए हैं। दूसरी गिरफ्तारी भी दिल्ली से हुई। इसमें तीन आरोपी मनीष साहनी…
Read More