जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने शनिवार को नारको-टेरर मॉड्यूल के सरगना को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। एजेंसी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अरशद उर्फ आसिफ, जो पुंछ जिले के हवेली तहसील के डेगवार-तेरवान गांव का निवासी है। SIA के प्रवक्ता के अनुसार, अरशद 2023 से फरार था और सऊदी अरब से ऑपरेट कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय नारको-टेरर ऑपरेटिव्स के बीच मुख्य कड़ी के रूप में काम कर रहा था। 2023 में अरशद के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था…
Read More