जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और 40 दिन की चिल्लई कलां के बावजूद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ और डोडा जिलों में आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक बर्फ से ढके ऊंचे और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। खुफिया आकलन के अनुसार जम्मू क्षेत्र में 30 से 35 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। लगातार सर्चिंग और स्थानीय समर्थन कमजोर पड़ने के कारण ये आतंकी आबादी से दूर मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में छिपने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि सेना ने अस्थायी बेस…
Read More
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड में भी सेना एक्शन में:बर्फीले और दुर्गम पहाड़ों में गश्त बढ़ाई; 30-35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश
