जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव जाकिर अहमद गनी (A++ कैटेगरी) और उसके साथी लतीफ भट के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में दोनों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। घेराबंदी के दौरान जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो दोनों ने भारी गोलीबारी कर दी। मुठभेड़ 4 जुलाई की शाम 7:45 बजे शुरू हुई थी। जॉइंट ऑपरेशन कश्मीर पुलिस SOG…
Read More
जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की खबर:एक पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 3 घंटे चला एनकाउंटर
