दिल्ली से जयपुर पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट AI – 1719 की लैंडिंग फेल होने से दहशत फैल गई। बुधवार दोपहर को विमान रनवे को टच करते ही वापस उड़ गया। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे। रंधावा पंजाब के पूर्व डिप्टी CM व गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद हैं। हालांकि करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले भी लैंडिंग फेल होने की घटनाएं सामने आई हैं। पायलट ने आखिरी मिनटों में क्यों बदला फैसला…
Read More
जयपुर
