साल 2021 में गुजरात की रहने वाली अरिहा को 7 महीने की उम्र में जर्मनी की चाइल्ड सर्विसेज अपने साथ ले गई थी। अब अरिहा 5 साल की हो चुकी है और अपने माता-पिता के बिना रह रही है। वह अब तक भारत नहीं लौट पाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 अक्टूबर को अहमदाबाद के पालडी में जैनाचार्य गच्छाधिपति उदयप्रभ सूरीश्वरजी महाराज साहेब से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान जर्मनी में रह रही अहमदाबाद के जैन परिवार की बेटी अरिहा का मुद्दा भी उठा। अमित शाह ने अरिहा को वापस लाने का वादा किया। आखिर अरिहा जर्मनी में क्यों है…
Read More
जर्मनी में फंसी अहमदाबाद की 5 साल की बच्ची:7 महीने की उम्र में माता-पिता से अलग हुई; शाह ने वापस लाने का वादा किया
