ग्वालियर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी अब जान पर भारी पड़ रही है। बीते 12 दिनों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जयारोग्य अस्पताल (JAH) में बेड कम पड़ गए हैं और कई मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ रहा है। जयारोग्य अस्पताल समूह (JAH) में बीते 15 दिन में हार्ट अटैक के 308 और ब्रेन स्ट्रोक के 123 मरीज पहुंचे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी के कारण नसें सिकुड़ जाती हैं और खून गाढ़ा हो जाता है…
Read More