ड्यूटी टाइम खत्म होने का हवाला देकर एअर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर में ही पायलट छोड़कर चले गए। पैसेंजर्स करीब तीन घंटे तक विमान में कैद रहे। आरोप है कि एअर इंडिया के स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं था। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई। बस से दिल्ली ले जाने की बात सुनते ही यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे। बमुश्किल उनको समझा-बुझाकर बस से दिल्ली भेजा गया। रियाद से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट
यह मामला 6 जुलाई की देर रात की है। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग परमिशन नहीं मिलने के बाद एअर इंडिया की रियाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI – 926 को जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया था। रात 12 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पहुंची। यहां पैसेंजर्स को अराइवल एरिया में लाया गया। कुछ देर बाद पायलट ड्यूटी टाइम पूरा होने के चलते चले गए। पैसेंजर बोलीं- अकेली महिला को एअर इंडिया एयरलाइन में सफर नहीं करना चाहिए
दिल्ली जाने वाली पैसेंजर फातिमा ने कहा- अकेली महिला को एअर इंडिया एयरलाइन में सफर नहीं करना चाहिए। हमने दिल्ली जाने के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट बुक की थी। हमने फ्लाइट के लिए ही भुगतान किया। एअर इंडिया हमें अब बस से दिल्ली भेज रहा है। यह पूरी तरीके से गलत है। फ्लाइट में मौजूद स्टाफ का व्यवहार बहुत खराब था। हमें पूरी रात कुछ खाने के लिए नहीं दिया गया। आप लोगों ने खराब मौसम का हवाला देकर फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट तो कर दिया। पायलट भी ड्यूटी टाइम पूरा होने का हवाला देकर फ्लाइट छोड़कर भाग गए। इससे आप लोगों की लचर कार्य शैली का भी पता चलता है। इससे भविष्य में पैसेंजर्स एअर इंडिया का बायकाट करेंगे। एअर इंडिया एयरलाइन के कर्मचारियों का व्यवहार खराब है
हसन शरीफ ने कहा- एअर इंडिया एयरलाइन के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत ज्यादा खराब था। पूरी फ्लाइट के दौरान हमें काफी परेशान होना पड़ा। इसके बाद दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया…
Read More
जाना था दिल्ली, जयपुर में फ्लाइट छोड़ चले गए पायलट:रियाद से आ रहा विमान डायवर्ट हुआ था, पैसेंजर बोले
