जालंधर में हुए डबल मर्डर की प्लानिंग आरोपी ने बुधवार सुबह 7 बजे ही बना ली थी। उठते ही आरोपी हीरा लाल (42) ने पत्नी सरिता (38) के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इससे पत्नी खाना नहीं बना पाई। बच्चों को पिता ने बिना टिफिन स्कूल भेज दिया। आरोपी के भाई ने FIR में बताया कि सरिता छत पर गमलों को पानी देने गई थी। जैसे ही सीढ़ियों से नीचे आई तो हीरा लाल ने पानी का जग उसके सिर पर दे मारा। इसके बाद आरोपी घर में बैठा रहा। इसके बाद काफी देर तक पति-पत्नी में बहस हुई। इस बीच बच्चों का नाश्ता भी छूट गया।
बच्चे बिना टिफिन के ही स्कूल चले गए। भूखे बच्चे आधी छुट्टी यानी रिसेस तक टिफिन आने का इंतजार करते रहे। पहले भी माता-पिता के झगड़े में जब टिफिन छूटता था तो पिता या दादा टिफिन स्कूल में दे जाते थे। बच्चे भूख से बिलखे तो टीचर से घर फोन करवाया। इस पर दादा ने कहा कि इनको आज जल्दी भेज देना। दोपहर करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच आरोपी ने रसोई से चाकू लिया और बेडरूम में जाकर पत्नी के गले पर वार कर दिया। इसके बाद वारदात वाले कमरे में आने पर पिता अयोध्या प्रकाश (65) के सिर पर बैट से वार किया और चाकू से चीरकर मार डाला। मर्डर के पीछे गली में चर्चा रही कि बेटा अपने पिता और पत्नी के संबंधों को लेकर शक करता था। हालांकि…
Read More
जालंधर डबल मर्डर
