जालंधर के बस स्टैंड पर रात 9 बजते ही खुलेआम देह व्यापार शुरू हो जाता है। लड़कियां तंग कपड़ों में यहां रोड के किनारे आकर खड़ी हो जाती हैं। जैसे ही कोई कार रुकती है तो तुरंत आकर सौदेबाजी शुरू कर देती हैं। होटल से लेकर पर्सनल जगह तक की व्यवस्था भी उनकी होती है। दैनिक भास्कर को इसके बारे में पता चला तो भास्कर रिपोर्टर ने 15 दिन तक यहां रात के वक्त फर्जी कस्टमर बनकर पूरे धंधे की पड़ताल की। इस दौरान 4 लड़कियों से रिपोर्टर की बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने बिना किसी झिझक के न केवल अपने रेट बताए बल्कि जगह के बारे में भी बताया। जब लड़की डील फाइनल कर लेती है तो फिर इसमें उनके दलाल की एंट्री होती है। वही फिर होटल या किसी सीक्रेट जगह का बंदोबस्त करता है। भास्कर की पड़ताल में क्या-क्या निकला…
Read More
जालंधर में रोड पर जिस्म का सौदा,VIDEO:अंधेरा होते ही सड़क पर लड़कियां, बेझिझक सौदेबाजी; ₹1 हजार से ₹10 हजार तक रेट
