रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने में बुलाने के आरोप में सस्पेंड किए गए जालंधर के फिल्लौर थाने के SHO भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में उनकी दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को मामले में दो पीड़िताओं ने पंजाब महिला कमीशन को रिकॉर्डिंग सौंपी हैं। इनमें पीड़िता ने SHO पर आरोप लगाया गया कि उसने फोन पर अश्लील बातें की। जबकि इसी मामले में दूसरी पीड़िता ने बताया कि मेरे परिवार ने तो यहां तक कह दिया था कि बेटी विदेश चली गई है। इसके बाद भी SHO ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। मुझे सरेआम हग किया। इसके बाद हमने लोक इंसाफ मंच से संपर्क किया। वह पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल से मिली। उनको सोमवार को अपनी सारी बात बता दी है। उन्होंने मुझे इंसाफ का भरोसा दिया है। उधर…
Read More