जालंधर का युवक आकाशदीप रूस से जान बचाकर भारत लौट आया है। उसका आरोप है कि जालंधर के एक एजेंट ने मोटी कमाई का सपना दिखाकर उससे 6 लाख रुपए ठग लिए और उसे रूस भेज दिया। वहां न नौकरी मिली, न रहने-खाने का इंतजाम। उल्टा उसे रूसी सेना में भर्ती होने का लालच दिया गया। पुलिस की रेड के बाद वह हरियाणा और राजस्थान के युवकों के साथ दो दिन तक जंगल में भूखा-प्यासा छिपा रहा। ड्रोन के डर से रातभर पहरा देना पड़ा। भारत लौटने के लिए परिवार को बाइक और पत्नी के गहने तक बेचने पड़े। युवक ने बताया कि जब उसने एजेंट से पैसे मांगे तो उसने उसने धमकी दी। एजेंट की धमकियां के बाद उसने एंटी फ्रॉड सेल में शिकायत की। उसने मांग की कि जो पैसे लगे हैं उसे रिकवर कराया जाए और एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। युवक आकाशदीप जालंधर के रामनगर का रहने वाला है। आकाशदीप ने फर्जी टिकट…
Read More
जालंधर
