असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गुवाहाटी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।वकीलों के मुताबिक चार्जशीट में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रवा महंत पर जुबीन की हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं जुबीन गर्ग के चचेरे भाई और सस्पेंड पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। करीब 3,500 पेज की चार्जशीट और उससे जुड़े सबूत चार ट्रंक में भरकर कोर्ट लाए गए। नौ सदस्यीय SIT छह गाड़ियों के काफिले में कोर्ट पहुंची। इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय हालात में मौत हुई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के चौथे संस्करण में शामिल होने सिंगापुर गए थे। असम सरकार ने उनकी मौत की जांच के लिए स्पेशल DGP एम पी गुप्ता के नेतृत्व में SIT का गठन किया था। 300 गवाहों से पूछताछ गुप्ता ने पहले बताया था कि इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है…
Read More
जुबीन गर्ग केस, 3500 पेज की चार्जशीट दाखिल:सिंगापुर फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु और 3 अन्य पर हत्या का आरोप, 19 सितंबर को सिंगर की मौत हुई थी
