एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। गर्मियों में भी बैरक को कैसे ठंडा रखा जाए, इसको लेकर वह इनाेवेशन में जुटे हैं। इतना ही नहीं, जेल के स्टाफ उनसे बेहतर पेरेंटिंग के टिप्स भी ले रहे हैं। इसका खुलासा उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने किया है। गीता आंत्रप्रेन्योर हैं। सोनम से मिलने जोधपुर जेल में वे अक्सर आती रहती हैं। मशहूर हिंदी फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ सोनम वांगचुक के जीवन पर बनी है। वांगचुक पिछले चार महीने से जोधपुर की जेल में हैं। उन्हें लद्दाख के लिए स्टेट-हुड मांगने और छठे शेड्यूल में जोड़ने के लिए चल रहे धरने से NSA के तहत गिरफ्तार किया गया था। वांगचुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बात होती है…
Read More
जोधपुर
