जोधपुर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला इन्फ्लूएंसर ने अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) की है। इन्फ्लूएंसर (कंटेंट क्रिएटर) अनीता बिश्नोई ने यह कदम उठाने से करीब 5 घंटे पहले सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट भी किया था। इसमें लिखा था- “आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।” अनीता के पति दीनाराम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ इन्फ्लूएंसर लगातार टारगेट करके मेरी पत्नी अनीता को परेशान कर रहे थे। इसके चलते अनीता यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सबसे पहले देखिए…
Read More
ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर ने खाया जहर:सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा
