तमिलनाडु के कडलूर जिले में बुधवार रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का स्टेट हाईवे पर टायर फट गया था। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर चढ़कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों को कुचल दिया और दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तित्ताकुडी और पेरंबलूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद क्रेन से वाहन हटाकर यातायात चालू किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की 4 तस्वीरें…
Read More