तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत का पहला प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) के अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। यह रिएक्टर देश के तीन-चरणों वाले न्यूक्लियर प्रोजेक्ट का दूसरा चरण शुरू करेगा, जिसका मकसद न्यूक्लियर वेस्ट को रिसाइकल कर बिजली बनाना है। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) ने इस रिएक्टर को डिजाइन किया था। भारत सरकार ने 2003 में परमाणु रिएक्टर-प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) के निर्माण और संचालन के लिए भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) को मंजूरी दी थी। यह भारत का पहला ऐसा रिएक्टर है जो प्लूटोनियम-आधारित फ्यूल (मिक्स्ड ऑक्साइड) का इस्तेमाल करेगा और ठंडा रखने के लिए लिक्विड सोडियम का उपयोग करेगा। इसमें अभी इस्तेमाल हो रहे प्रेसराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर्स (PHWR) से निकले फ्यूल को भी दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। 2025-26 तक बिजली बनाना शुरू कर देगा न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) जहां देश के बाकी न्यूक्लियर प्लांट्स चला रहा है…
Read More