अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं। हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कई चुनौतियां हासन ने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ। तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा…
Read More
तमिलनाडु CM विजय से मिले कमल हासन, 6 मांगें रखीं:कहा
