सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की बेंच आज पूर्व पार्षद और दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। ताहिर हुसैन की याचिका पर जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच सुनवाई करेगी। ताहिर ने दिल्ली चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को मुस्तफाबाद सीट से नामांकन भरने के लिए ताहिर को कस्टडी पैरोल दी थी और चुनाव प्रचार के लिए जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन्हें ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मुस्तफाबाद से कैंडिडेट बनाया है। वह दिल्ली दंगों के आरोप में 4 साल 9 महीने से जेल में बंद हैं। 22 जनवरी को ताहिर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की 2 जजों की बेंच में सहमति नहीं बन पाई थी। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ताहिर को जमानत देने के पक्ष में थे…
Read More