आंध्र प्रदेश के तिरुपति में शुक्रवार देर रात गोविंदराजस्वामी मंदिर के ऊपर पर एक व्यक्ति चढ़ गया और हंगामा किया। व्यक्ति ने कहा कि उसे एक क्वार्टर शराब की बोतल चाहिए तभी वह नीचे उतरेगा। व्यक्ति की पहचान तेलंगाना के निजामाबाद जिला निवासी कुट्टाडी तिरुपति (45) के रूप में हुई है। वो सिक्योरिटी गार्ड्स को चकमा देकर मंदिर में घुस गया था। पुलिस ने बताया कि उसे शराब देने के बाद नीचे उतारा गया और तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना…
Read More
तिरुपति के गोविंदराजस्वामी मंदिर पर नशे में चढ़ा व्यक्ति:शराब मांगी, पुलिस ने पहुंचाई तब नीचे उतरा; गार्ड्स को चकमा देकर ऊपर पहुंचा था
