राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। राम ने धनुष से रावण पर निशाना साधा और तीर मारी। तीर रावण के आंख में जा लगी। इससे उसकी आंख फूट गई। अब रावण ने राम पर SC/ST का मुकदमा दर्ज करा दिया है। हैरान करने वाला यह मामला सोनभद्र का है। घटना के बाद राम बने कलाकार और रामलीला आयोजकों ने रावण का किरदार निभा रहे कलाकार का इलाज नहीं कराया। आरोप है कि जब उन्होंने इलाज की मदद मांगी तो उनके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इलाज नहीं मिलने से आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है।
पढ़िए पूरा मामला… घटना 13 नवंबर 2025 की है। शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला मंचन हो रहा था। राम की भूमिका में नैतिक पांडेय और सुनील कुमार रावण का किरदार निभा रहे थे। दृश्य- राम-रावण के बीच युद्ध का था। नैतिक पांडेय को रावण का मुकुट गिराना था। उन्होंने धनुष से तीर चलाया…
Read More
तीर से रावण की आंख फूटी, राम पर SC-ST केस:सोनभद्र की रामलीला में निशाना चूका; मदद मांगने पर पिटाई की
