मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव का पहला रुझान आ गया है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे है। मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। 20 टेबल ईवीएम जबकि एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा दोहराया है। दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ…
Read More
दतिया उपचुनाव
