दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई त्रिपुरा के एक युवक को नस्लीय गालियां देने के मामले में हुई। मामला सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन सदर बाजार का कुख्यात व्यक्ति है और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस’ (IFSO) यूनिट ने वायरल वीडियो की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। पुलिस शौकीन को दिल्ली की एक अदालत में पेश करेगी और उसे त्रिपुरा ले जाने के लिए ‘ट्रांजिट रिमांड’ की मांग करेगी। आरोप है कि शौकीन ने लगभग एक महीने पहले अहमदाबाद में यह विवादित वीडियो रिकॉर्ड किया था। सात से आठ आरोपी हैं। हालांकि त्रिपुरा के युवक ने कंटेंट क्रिएटर शौकीन को माफ कर दिया है। गिरफ्तारी से पहले शौकीन ने कई वीडियो जारी करके बिना शर्त माफी मांगी थी। वायरल वीडियो…
Read More
दिल्ली पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया:त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट का मामला; पीड़ित बोला
