अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे की नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। सबसे पहले देखिए- हादसे की PHOTOS… पोटलियों में रखी हड्डियां…
Read More
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:सिर्फ हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे; वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार
