दिल्ली के किर्ती नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग कपल को क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा आर्य समाज मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग कपल की पहचान 79 साल के दयानंद तंगरा और उनकी 71 साल की पत्नी कुसुम तंगरा के रूप मे की गई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कार चला रही 49 साल की नवलीन कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भी गृहिणी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिखा कि नवलीन हादसे के बाद कार से उतरी और घायल दयानंद को देखने के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने क्रेटा को जब्त किया है। वहीं भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया गया है। 6 विजुअल्स में देखिए पूरी घटना… कपल का इलाज जारी…
Read More