दिल्ली के अलीपुर इलाके में रहने वाले प्रीतम प्रकाश (42) की 5 जुलाई को हत्या की गई थी। सोमवार को मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रीतम की हत्या उसकी पत्नी सोनिया (34) ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। प्रीतम के गायब होने की रिपोर्ट अलीपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने प्रीतम का शव हरियाणा के सोनीपत में एक नाले से बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और हत्या के आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रीतम का आपराधिक बैकग्राउंड था और रोजाना सोनिया से मारपीट करता था। इस वजह से सोनिया उससे अलग होना चाहती थी। उसका अपने प्रेमी रोहित के साथ नई जिंदगी शुरू करने का प्लान था। सोनिया ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और पहले से कई अपराधों में शामिल विजय को सुपारी देकर हत्या कराई। मामले में पुलिस ने सोनिया और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है…
Read More