दिल्ली में लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। 8 अगस्त का दिन पिछले दो साल में अगस्त का सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा। शनिवार को दिल्ली में 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले अगस्त में इतनी ज्यादा बारिश 2024 में हुई थी। तब महीने के पहले दिन ही 100.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली में इस साल अगस्त में कुल बारिश 225.7 मिमी हो गई। जबकि अगस्त में सामान्य तौर पर पूरे महीने 233.1 मिमी बारिश होती है। यानी इस बार 8 दिनों में ही सामान्य मासिक बारिश का आंकड़ा लगभग पूरा हो गया। दिल्ली के अलावा पंजाब…
Read More