दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वो घर में अकेली थी। माता-पिता जिम गए थे। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। उसे 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था
पुलिस ने बताया- राहुल घरवालों की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। ये भी जानता था कि नौकरों के लिए घर के बाहर किस जगह डुप्लीकेट चाबी छिपाकर रखी जाती थी। इसी चाबी से वह घर में दाखिल हुआ था। ऑनलाइन गेम में कर्जे में डूब गया था
जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया- जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइल गेमिंग का आदी था। गेम में काफी पैसे हार चुका था और आसपास के अन्य घरेलू नौकरों से भी पैसे उधार ले रखे थे। नौकरों के मांगने पर वह पैसे नहीं लौटा रहा था। यह बात IRS अफसर तक पहुंची तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। दो लाख कैश और गहने लेकर भागा था
आरोपी राहुल सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ। 40-45 मिनट अंदर रहा…
Read More
दिल्ली में IRS अफसर के घर में बेटी से रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था आरोपी, ऑनलाइन गेम से कर्जे में डूब गया था
