पठानकोट में कर्नाटक के कारोबारी (50) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। कारोबारी लक्ष्मण एम कर्नाटक से अमृतसर के लिए निकले थे। अमृतसर में जहाज से उतरकर उन्हें बटाला में सीएनसी मशीन देखने के लिए जाना था। लेकिन, उससे पहले वह पठानकोट में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए अमृतसर से सीधा पठानकोट आ पहुंचे। जहां उन्हें ऑटो ड्राइवर सुनील कुमार मिल गया। जिसके बाद इस शातिर ऑटो ड्राइवर ने अपने भाई प्रवीण को साजिश में शामिल किया और कारोबारी के खाते से 95 हजार निकलवाकर उसे नहर में धक्का दे दिया। उसके अगले दिन कारोबारी की लाश सुंदरचक्क में नहर के पौने में फंसी मिली। इस बीच आरोपी ठाठ से अपने घर पहुंचा और ऐसे दिखाया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। अब मर्डर की पूरी कहानी पढ़िए… बिजनेस डील के लिए पंजाब का सफर कर्नाटक के मैसूर शहर के रहने वाले 50 वर्षीय व्यवसायी लक्ष्मण एम…
Read More
दोस्त बनाकर कारोबारी की हत्या:पठानकोट में 2 भाइयों ने शराब पिलाई, ₹95 हजार लूटे, फिर नहर में धक्का दिया
