IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद संस्थान को लिखित माफी दी थी। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने माना था कि उसने परीक्षा की अच्छी तैयारी नहीं की थी। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरा मौका देने की मांग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला समेत 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। साहिल के पिता रवींद्र ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने संस्थान में बार-बार जातिगत भेदभाव का सामना करने की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि बेटे को प्रताड़ित करने वालों को जेल में डालना चाहिए। 22 साल का साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र था। 18 सितंबर की शाम वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला था। इससे कुछ घंटे पहले वह मिड-सेमेस्टर परीक्षा में मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ाया था। 18 सितंबर के एग्जाम हॉल की CCTV फुटेज में साहिल नजर आया क्राइम ब्रांच के मुताबिक…
Read More