पंजाब के फिरोजपुर में पिता की नहर में फेंकी बेटी जिंदा निकल आई है। पिता ने 68 दिन पहले चुन्नी से हाथ बांधकर रात में उसे नहर में फेंका था। इसके बाद उसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया। फिर पुलिस तभी से लड़की को नहर में तलाश रही थी। अब वह अचानक मीडिया के सामने आ गई। उसने बताया कि वह जिंदा कैसे बची। लड़की ने कहा कि चुन्नी से उसके हाथ ढीले बंधे थे। जो आधा किमी दूर जाकर खुल गए। इसके बाद उसने नहर में सरिया पकड़ लिया और बाहर आ गई। उसने यह भी कहा कि मुझे नहर में फिंकवाने में मां का हाथ है। मैंने वायरल वीडियो देखा तो मां रो रही थी लेकिन ये सब झूठ है। पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए मैं कोर्ट में जाऊंगी। बता दें कि जब पिता ने बेटी को नहर में फेंका था तो वीडियो में कहा था- बाय-बाय…
Read More