सतना में नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में हुए गोलीकांड के तीन वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वारदात के समय का है जबकि दो बाद के हैं। पहले वीडियो में कुछ लोग रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के साथ मापीट करते दिख रहे हैं। उनके कपड़े पूरी तरह फट चुके हैं। इस वीडियो में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है। गोली दीवार पर लगने के बाद धुआं भी दिख रहा है। दूसरे वीडियो में गढ़ी की गैलरी के फर्श पर खून के धब्बे और कांच के टुकड़े दिखाई दे हैं। ये कांच राजघराने के पूर्वजों की फोटो फ्रेम के हैं…
Read More