कर्नाटक स्थित कोडागु के सुरलब्बी गांव में शादी टूटने से नाराज होकर अपनी नाबालिग मंगेतर का गला काटकर फरार होने वाले व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति की डेडबॉडी कोडागु के हम्मीयाला गांव में मिली। पुलिस ने कहा कि ये सुसाइड का मामला लग रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि लड़के के शव के पास लड़की का सिर नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक 9 मई (गुरुवार) को 32 साल के प्रकाश की सगाई 16 साल की मीना से होने वाली थी। लेकिन चाइल्ड वेलफेयर की टीम को इसकी खबर लग गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर पॉक्सो और चाइल्ड मैरिज एक्ट का हवाला देते हुए सगाई रोक दी। अधिकारियों की समझाइश के बाद नाबालिग के माता-पिता ने लड़की के 18 के साल के होने तक शादी टाल दी। लड़की के माता-पिता से भी की मारपीट
शादी टूटने के कुछ ही घंटों बाद नाराज प्रकाश ने मीना के घर पहुंचकर उसके पिता से मारपीट शुरू कर दी साथ ही मां पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद प्रकाश मीना को 100 मीटर घसीटते हुए घर के बाहर ले गया जहां गला काटकर उसकी हत्या कर दी और कटा हुआ सिर लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में कोडागु पुलिस एसपी रामराजन ने बताया है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए सभी जरूर कदम उठाए जा रहे हैं। मीना के माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पर IPC की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 302 (हत्या) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये खबर भी पढ़ें…
Read More