हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली कस्बे के निवासी मनीष सैनी को उनकी शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ (The Scavenger) के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर के नामचीन फिल्मकार मौजूद रहे। यह मनीष सैनी का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। सैनी ने एक बार फिर अटेली और हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन किया है। समाज के हाशिए पर खड़े तबके की कहानी बयां करती है फिल्म ‘गिद्ध’ भारतीय सिनेमा में सामाजिक सरोकारों और नई सोच को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक मनीष सैनी को आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ समाज के हाशिए पर खड़े तबके की कहानी बयां करती है। इसमें मानवीय संघर्ष…
Read More