नाशिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में आज से सिंहस्थ महाकुंभ मेले की औपचारिक शुरुआत होने वाली है। दोपहर 12:02 बजे ध्वजारोहण रामकुंड में होगा, इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। यह महाराष्ट्र के 2 धार्मिक शहरों नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ है। लाखों लोग गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करते हैं। नाशिक में रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त तीर्थ पर स्नान होता है। दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं के नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने की उम्मीद है। इसी कार्यक्रम में शंखनाद में बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र भी सौंपा जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को नासिक में महाध्वज ग्राम परिक्रमा निकाली गई। राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक…
Read More
नाशिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला आज से शुरू:राष्ट्रपति मुर्मू ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजारोहण में शामिल होंगी; 22 महीने तक चलेगा
