नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. केजरीवाल को SC से अंतरिम जमानत मिली, ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। हालांकि, CBI केस में वह अभी जेल में रहेंगे। केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल को अरेस्ट किया था। केजरीवाल की इस याचिका पर 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। तब SC ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही कहा था कि केजरीवाल जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जा सकते हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को दिल्ली HC ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया था।
पढ़ें पूरी खबर…
Read More
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:केजरीवाल को SC से अंतरिम जमानत, पर रिहाई नहीं; नेपाल में लैंडस्लाइड में 7 भारतीयों की मौत; UP के 800 गांवों में बाढ़
