महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है। जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे थे बादल
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे और गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले की तस्वीरें… हाथ पर चोट…
Read More
पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला:गुरुद्वारे में टहल रहे थे; बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल
