पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। आज सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। इस रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा। CM भगवंत मान ने लिखा- भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब देते हुए लिखा- आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। गंदगी साफ होगी। करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा… CM ने लिखा- टिपिकल मोदी स्टाइल
CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड…
Read More