पंजाब के पूर्व DGP सीनियर IPS अधिकारी विरेश कुमार भावरा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने केंद्रीय एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल (कैट) के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कैट ने पंजाब के DGP गौरव यादव की नियुक्ति को सही ठहराते हुए भावरा की याचिका खारिज कर दी था। भावरा ने याचिका में आरोप लगाया है कि भगवंत मान सरकार ने उनसे अवैध काम करने को कहा था। साथ ही सत्ता में आते ही उन्हें महत्वपूर्ण लोगों पर केस दर्ज करने और इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला। अदालत ने इस मामले में DGP गौरव यादव और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। शुरू से ही पद छोड़ने का था दबाव
भावरा ने अपनी याचिका में कहा है कि जैसे ही भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने चार्ज संभाला…
Read More
पंजाब सरकार के खिलाफ पूर्व DGP हाईकोर्ट पहुंचे:कहा
