पंजाब के चर्चित जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के दोषी और पैरोल मिलने के बाद फरार हुए पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह के ‘नाम’ का खामियाजा अब मलोट के वर्तमान डीएसपी जसपाल सिंह को भुगतना पड़ रहा है। केवल नाम की समानता के कारण सोशल मीडिया और कई चैनलों पर मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह धालीवाल की फोटो को जसवंत सिंह खालड़ा के हत्यारे के रूप में दिखाया जा रहा है। इससे आहत डीएसपी मलोट ने स्पष्ट किया है कि वह इस मानहानि को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और संबंधित चैनल्स को कानूनी नोटिस भेजेंगे। उनका कहना है कि फोटो लगाकर उनको बदनाम किया गया है और कई लोग तो उन्हें ही हत्यारा समझने लगे हैं। डीएसपी मलोट ने क्या क्या कहा जानिए…
Read More