महोबा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक की लाश पत्नी और बेटे की कब्रों के बीच मिली। एक हाथ बेटे की और दूसरा पत्नी की कब्र पर था। परिवार के मुताबिक, बेटे -पत्नी की मौत के बाद से 40 साल के सुब्हान अहमद गहरे सदमे में थे। अक्सर कब्रों के पास घंटों बैठे रहते थे। शुक्रवार सुबह सुब्हान अहमद कब्रों पर फातिहा पढ़ने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे। वहां सुब्हान का शव पड़ा मिला। 11 दिनों में तीनों की मौत हुई है। 25 मई को 6 साल के बेटे हसनैन की हीटवेव से जान गई। बेटे की मौत का सदमा मां रजिया खातून बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उसी दिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पत्नी-बेटे की कब्र के बगल में सुब्हान को भी दफना दिया गया। अब घर में दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना शहर के चरखारी इलाके की है। बेटे ने मां की गोद में तोड़ा था दम
मध्य प्रदेश के हरपालपुर के रहने वाले सुब्हान अहमद की शादी 18 साल पहले चरखारी की रजिया खातून (36) से हुई थी। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां थीं। सुब्हान के साले मोहम्मद सलीम ने बताया कि बहन रजिया बच्चों के साथ मायके आई थी। 25 मई को भांजे हसनैन (6) की हीटवेव के कारण तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए छतरपुर ले जाया जा रहा था…
Read More