कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में नया खुलासा हुआ है। NIA की चार्जशीट के मुताबिक आतंकियों ने जिस गो-प्रो कैमरे का इस्तेमाल किया था। वह अमेरिका में बना था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा था। NIA ने 15 दिसंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी डिटेल्स अब सामने आई हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि इस गो-प्रो कैमरा के जरिए आतंकियों के मददगारों का नेटवर्क पता चल सकेगा। यह हाई-टेक कैमरा पिछले जुलाई में हमले के बाद दाचीगाम के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से बरामद किया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक आतंकी संगठन हमलों को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे और एक्शन डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। बाद में उस फुटेज को प्रोपेगैंडा और डर फैलाने के लिए करते हैं। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। NIA ने अमेरिकी कंपनी गो-प्रो से पूछा…
Read More
पहलगाम-प्रो कैमरा:अमेरिका में बना था, इससे हमले की रिकॉर्डिंग; NIA चार्जशीट में खुलासा
