नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले पर 1300 पेज की चार्जशीट दाखिल की। जम्मू में NIA स्पेशल कोर्ट में हमले के 237 दिन बाद ये चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें आतंकी कमांडर सजाद जट्ट का भी नाम है। वो पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ऑपरेशंस चीफ है। NIA ने उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित किया है। सूत्रों के मुताबिक सजाद को ही पहलगाम हमले का मास्टर माइंड माना जा रहा है। उसी ने पहलगाम अटैक की जिम्मेदारी अन्य 2 आतंकियों को सौंपी थी। 28 जुलाई श्रीनगर के हरवान जंगल में सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाया था। इसमें पहलगाम हमले के दोनों आतंकी सुलेमान शाह और हमजा अफगानी मारे गए थे। दरअसल…
Read More